अति सुंदर घड़ी, हमारे सनातन धर्म
का दर्शन कराती हुई।
 |
सनातन धर्म का दर्शन घड़ी |
- 12:00 बजने के स्थान
पर आदित्य लिखा हुआ है जिसका अर्थ यह है कि सूर्य 12 प्रकार के होते हैं।
- 1:00 बजने के स्थान
पर ब्रह्म लिखा हुआ है इसका अर्थ यह है कि ब्रह्म एक ही प्रकार का होता है।एको
ब्रह्म द्वितीयो नास्ति।
- 2:00 बजने की स्थान
पर अश्विन लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि अश्विनी कुमार दो हैं।
- 3:00 बजने के स्थान पर त्रिगुणः लिखा हुआ है जिसका
तात्पर्य यह है कि गुण तीन प्रकार के हैं -
सतोगुण रजोगुण तमोगुण।
- 4:00 बजने के स्थान
पर चतुर्वेद लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि वेद चार प्रकार के होते हैं -
ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद और अथर्ववेद।
- 5:00 बजने के स्थान पर
पंचप्राणा लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य है कि प्राण पांच प्रकार के होते हैं।
- 6:00 बजने के स्थान
पर षड्र्स लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि रस 6 प्रकार के होते हैं।
- 7:00 बजे के स्थान पर
सप्तर्षि लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सप्त ऋषि 7 हुए हैं।
- 8:00 बजने के स्थान
पर अष्ट सिद्धियां लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सिद्धियां आठ प्रकार की होती
है।
- 9:00 बजने के स्थान
पर नव द्रव्यणि अभियान लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि 9 प्रकार की
निधियां होती हैं।
- 10:00 बजने के स्थान पर
दश दिशः लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि दिशाएं 10 होती है।
- 11:00 बजने के स्थान पर
रुद्रा लिखा है इसका तात्पर्य है कि रुद्र 11 प्रकार के हुए हैं।