बोर्ड परीक्षा 2022: मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा - 10 हिंदी

बोर्ड परीक्षा 2022: मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा - 10 हिंदी

बोर्ड परीक्षा 2022: मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा - 10 हिंदी 




प्री-बोर्ड हिन्दी परीक्षा 2022 कक्षा 10

समय : 3.15 घंटे                                                         पूर्णांक : 80

खण्ड -1

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए

देशप्रेम क्या है? प्रेम ही तो है। इस प्रेम का आलम्बन क्या है? सारा देश अर्थात् मनुष्य, पशु, पक्षी, नदी, नाले, वन-पर्वत सहित सारी भूमि। यह प्रेम किस प्रकार का है? यह साहचर्यगत प्रेम है, जिनके मध्य हम रहते हैं, जिन्हें बराबर आँखों से देखते हैं, जिनकी बातें बराबर सुनते हैं, जिनका और हमारा हर घड़ी का साथ रहता है, जिनके सान्निध्य का हमें अभ्यास हो जाता है, उनके प्रति लोभ या राग हो सकता है। देशप्रेम यदि वास्तव में अन्तःकरण का कोई भाव है तो यही हो सकता है।

प्रश्न 1.उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।                    [1]

प्रश्न 2.देशप्रेम का आलम्बन क्या है?                                      [2]

प्रश्न 3.लोभ या राग किसके प्रति उत्पन्न हो सकता है?              [2]

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए

चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूंथा जाऊँ
चाह नहीं, सम्राटों के शव पर
हे हरि ! डाला जाऊँ
चाह नहीं, देवों के सिर पर
चढ़े भाग्य पर इठलाऊँ
मुझे तोड़ लेना बनमाली
उस पथ पर तुम देना फेंक
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ पर जाए वीर अनेक।

प्रश्न 4.उपर्युक्त काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।                [1]

प्रश्न 5.रेखांकित शब्द ‘इठलाऊँ’ का अर्थ बताइए।                   [2]

प्रश्न 6.उपर्युक्त काव्यांश की मूल संवेदनाएँ लिखिए।               [2]

खण्ड -2 प्रश्न

7.दिए गए बिन्दुओं के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 300 शब्दों में निबन्ध लिखिए:                                                        [6]

(क) आत्मनिर्भर भारत  

(ख) इंटरनेट : वरदान या अभिशाप

(ग) राष्ट्र निर्माण में युवओं का योगदान  

(घ) शिक्षा में खेल कूद का महत्व  

प्रश्न 8. स्वयं को जोधपुर निवासी प्रतीक मानते हुए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन अधिकारी को आवेदन कीजिए।                           [4]
                                                 अथवा

स्वयं को मकराना  निवासी विनोद मानते हुए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए जिसमें विज्ञान एवं गणित की अतिरिक्त कक्षाएँ आयोजित करवाने का अनुरोध किया गया हो।

प्रश्न 9.निजी शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए।           [4]                 

खण्ड-3

प्रश्न 10.भारतीय राजा आपस में लड़ते रहते थे। रेखांकित अंश का पद परिचय दीजिए [2]

प्रश्न 11.अनु,सु और अति उपसर्ग लगाकर नये शब्दों का निर्माण कीजिए                    [2]

प्रश्न 12. निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए और समास का नाम भी लिखिए – [2]
(क) ऋणमुक्त  (ख) पंचवटी   (ग) यथाशक्ति   (घ) यश-अपयश

प्रश्न 13. निम्नलिखित संधि पदों का विग्रह कीजिए और संधि का नाम भी लिखिए –     [2]
(क)रवीन्द्र   (ख) नरेंद्र      (ग) देवर्षि       (घ) अन्वय

प्रश्न 14.निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखिए                                                  [2]
(
क) ईद मोहर्रम होना
(
ख) हवा से बातें करना ।

.

खण्ड -4

प्रश्न 15.निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए                           [6]
कौसिक सुनहु मंद यहु बालकु। कुटिल काल बस निजकुल घालकु॥
भानु बंस राकेस कलंकू। निपट निरंकुस अबुध असंकू॥
काल कवलु होइहि छन माहीं। कहऊँ पुकारि खोरि मोहि नाहीं॥
तुम्ह हटकहु जौं चहहु उबारा। कहि प्रतापु बलु रोषु हमारा॥
लखन कहेउ मुनि सुजसु तुम्हारा। तुम्हहि अछत को बरनै पारा॥
अपने मुँह तुम्ह आपनि करनी। बार अनेक भाँति बहु बरनी॥
नहिं संतोषु त पुनि कछु कहहू। जनि रिस रोकि दुसह दुख सहहू॥
बीरब्रती तुम्ह धीर अछोभा। गारी देत न पावहु सोभा॥
सूर समर करनी करहिं, कहिन जनावहिं आपु॥
विद्यमान रन पाइ रिपु, कायर कथहिं प्रतापु॥

प्रश्न 16.निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए                                  [6]

लेखिका के पिता यह तो चाहते थे कि देश दुनिया में क्या हो रहा है। इस सब के बारे में लेखिका जानें। लेकिन वो सड़कों पर नारे लगाती फिरें  , लड़कों के साथ गली -गली , शहर – शहर घूमकर हड़तालें करवाएं । यह सब अपने आप को आधुनिक कहने वाले उनके पिता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं था। जिस कारण उनके और उनके पिता के बीच अक्सर टकराव चलता रहता था।

लेखिका कहती हैं कि यश , मान – सम्मान , प्रतिष्ठा उनके पिता की दुर्बलता (कमजोरी) थी। उनके पिता के जीवन का बस एक ही सिद्धांत था कि आदमी को इस दुनिया में कुछ विशिष्ट बनकर जीना चाहिए। कुछ ऐसे काम करने चाहिए जिससे समाज में उसका नाम , सम्मान और प्रतिष्ठा हो। और पिता की इसी दुर्बलता ने उनको दो बार पिता के क्रोध से बचा लिया।

 

 

प्रश्न 17.”कन्यादान” कविता के आधार पर कन्यादान की प्राचीन एवं आधुनिक अवधारणा  स्पष्ट कीजिए।(शब्द-सीमा : 200 शब्द)                                       [6]                                       

प्रश्न 18. मोह और प्रेम में अंतर होता है। भगत के जीवन की किस घटना के आधार पर        इस कथन का सच सिद्ध करेंगे?                                                      [6]
प्रश्न 19. चाँदनी रात की सुंदरता को कवि ने किन-किन रूपों में देखा है?  [2]

प्रश्न 20. सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे? [2]

 प्रश्न 21.उद्धव के व्यवहार की तुलना किस-किस से की गई है?              [1]

प्रश्न 22. लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएँ बताईं ?            [1] 

प्रश्न 23. ‘प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै’- इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए। [1]

प्रश्न 24. सुषिर-वाद्यों से क्या अभिप्राय है? शहनाई को ‘सुषिर वाद्यों में शाह’ की  उपाधि क्यों दी गई होगी?                                                          [1]

प्रश्न 25. निम्न रचनाकारों का परिचय दीजिए                                  [4]
1.
मुंशी प्रेमचन्द
2.
गोस्वामी तुलसीदास।

खण्ड -5

 

प्रश्न 26. ‘चिरोरी करना’ मुहावरे का अर्थ है -                          [1]

(क)चिढ़ाना   (ख) नकल करना      (ग) चोरी करना      (घ) विनती करना

प्रश्न 27. ‘जार्ज पंचम की नाक’ पाठ के लेखक कोन है -               [1]

(क)कमलेश्वर    (ख) धर्मवीर भारती       (ग) प्रेमचंद       (घ) शिवपूजन सहाय

प्रश्न 28. ‘माता का आँचल ’ पाठ किस उपन्यास का अंश  है ?      [1]

प्रश्न 29. ‘साना साना हाथ जोड़ी’  पाठ में किसका वर्णन किया गया है ? [1]

प्रश्न 30. अखबारों में किसकी चर्चा हो रही थी ?                      [3]

प्रश्न 31. गंगटोक की सुन्दरता का क्या कारण है ?                    [3]

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



 

 

 

Post a Comment

Online Guruji पर शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, ऑनलाइन फॉर्म, AI टूल्स, टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं की उपयोगी जानकारी आसान हिंदी में प्राप्त करें।

Previous Post Next Post