शिविरा ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन :Shivira Online Payment and Subscription

शिविरा ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन :Shivira Online Payment and Subscription

 शिविरा ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन :Shivira Online Payment and Subscription

राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर से प्रकाशित मासिक पत्रिका शिविरा जूलाई,1966 से लगातार प्रकाशित की जा रही है। इस पत्रिका में शिक्षा विभागीय मासिक आदेश—परिपत्र एवं दिशा—निर्देश, साहित्यकारों व शिक्षकों तथा शिक्षा अधिकारियों के आलेख, नवाचार एवं शैक्षिक चिन्तन संबंधी रचनाएं नियमित रूप से प्रकाशित होती है ।


स्थाई स्तम्भों में नवप्रकाशित पुस्तकों की समीक्षा, शालाप्रांगण के माध्यम से विद्यालयों में आयोजित सह शैक्षणिक गतिविधियों का प्रकाशन, हमारे भामाशाह के अन्तर्गत विद्यालयों में भामाशाहों के दिए गए सहयोग का जिले वार प्रकाशन । बाल शिविरा के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनाएं भी हाल ही में प्रारम्भ की गई है । विशेषांक में शैक्षिक चिन्तन, हिन्दी विविधा, हिन्दी कविता, बाल साहित्य एवं राजस्थानी साहित्य की श्रेष्ठत्तम रचनाओं को प्रकाशन कर, संग्रहणीय अंक प्रतिवर्ष जयपुर में राज्य सरकार द्वारा शिक्षक दिवस समारोह में विमोचन किया जाता रहा है । प्रत्येक माह प्रकाशित शिविरा का मई—जून अंक संयुक्तांक के रूप में प्रकाशित किया जाता है। इस प्रकार कुल 11 अंकों का नियमित प्रकाशन किया जाता है। पत्रिका का प्रत्येक अंक शिक्षा जगत से जुड़े प्रत्येक पाठक के लिए संग्रहणीय अंक के रूप में प्रकाशित करने का सम्पादक मण्डल सार्थक व सकारात्मक प्रयास नियमित रूप से करता है । शिविरा पत्रिका को क्रय करने की तीन केटेगरी निर्धारित की गयी है,प्रत्येक की दर अलग है  ।

व्यक्तिगत - Rs. 75/= वार्षिक

राजकीय संसथान - Rs. 150/= वार्षिक

सगैर-राजकीय संस्थान - Rs. 200/= वार्षिक

निर्धारित भुगतान प्राप्ति के पश्चात, अगले माह से शिविरा पत्रिका दिए गए पते पर पोस्ट कर दी जाती है । यह प्रत्येक माह की 5 अथवा 6 तारीख को साधारण डाक सदस्यों को भेजी जाती है | इस बाबत किसी भी नुकसान की जिमेदारी प्रकाशक की नहीं होगी।

आवेदन प्रक्रिया

  • शिक्षा विभाग के किसी भी पोर्टल यथा शालादार्पण पर दिए गए लिंक "शिविरा पत्रिका हेतु ऑनलाइन आवेदन" पर क्लिक कर सर्विस-प्लस पोर्टल को एक्सेस कीजिय ।
  • लेफ्ट साइड में दिए गए मेनू से पूर्व में पंजीयन नहीं किया हुआ है तो "Register Yourself" मेनू आइटम के द्वारा पंजीयन करवाएं।
  • एक बार पंजियान्होने के पश्चात दाई और दिए गए लिंक "Login" के माध्यम से पंजीकरण के समय दिए गए लोगिन/पासवर्ड द्वारा लॉगइन कीजिये ।
  • लोगिन के पश्चात बाये और दिए गए मेनू आइटम के "Apply for Service" लिंक द्वारा आवेदन करें एवं चाही गयी सभी जानकारी ध्यान से भरें ।
  • पासवर्ड आदि भूलने की स्थिति में होम पेज के दायीं और दिए गए लिंक "Forgot Password" बटन का इस्तेमाल करें ।
  • ग्राहक के प्रकार एवं मासिक चाही गयी प्रतियों की संख्यां का सही से चयन करें ।
  • आवेदन समाप्ति / आवेदन पत्र प्रिंट पश्चात दिए गए लिंक द्वारा राज्य सरकार के पेमेन्ट पोर्टल "eGRass" के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें | दिए गए लिंक पर क्लिक के पश्चात प्रोग्राम स्वयं ही इग्रास लिंक पर ले जाएगा । भुगतान के समय दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ।

Post a Comment

Online Guruji पर शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, ऑनलाइन फॉर्म, AI टूल्स, टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं की उपयोगी जानकारी आसान हिंदी में प्राप्त करें।

Previous Post Next Post