राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नये मुखिया होंगे-IAS लक्ष्मी नारायण मंत्री,मेघना चौधरी को फिर से बनाया सचिव,

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नये मुखिया होंगे-IAS लक्ष्मी नारायण मंत्री,मेघना चौधरी को फिर से बनाया सचिव,

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को प्रशासक के रूप में नया मुखिया मिल गया है। राज्य सरकार ने बोर्ड में IAS लक्ष्मी नारायण मंत्री को स्वतंत्र रूप से प्रशासक लगाया है।

मेघना चौधरी को बोर्ड सचिव की जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई है। मेघना चौधरी पूर्व में भी बोर्ड सचिव रह चुकी है।

REET पेपर  मामले को लेकर 29 जनवरी को बोर्ड अध्यक्ष डी. पी. जारौली को बर्खास्त करने के बाद से पद रिक्त था। प्रशासक नियुक्त करने से अगले महीने होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को भी गति मिलेगी।

बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू करने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। 3 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू होना निश्चित है । एग्जाम में करीब 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हो रहे है और इसके लिए प्रदेश भर में करीब 6 हजार परीक्षा केन्द्र भी  बनाए गए है। इन परीक्षाओं की विभिन्न स्तर पर तैयारी और आने वाली समस्याओं को लेकर कई निर्णय बोर्ड को लेने पड़ते हैं। प्रशासक नियुक्त होने से अब परीक्षा कार्य को गति मिल सकेगी।

Quiz banner

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को प्रशासक के रूप में नया मुखिया मिल गया है। राज्य सरकार ने बोर्ड में IAS लक्ष्मी नारायण मंत्री को स्वतंत्र रूप से प्रशासक लगाया है। मेघना चौधरी को बोर्ड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेघना चौधरी पूर्व में भी बोर्ड सचिव रह चुकी है।

REET पेपर लीक मामले को लेकर 29 जनवरी को बोर्ड अध्यक्ष डी. पी. जारौली को बर्खास्त करने के बाद से पद रिक्त था। प्रशासक नियुक्त करने से अगले महीने होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को भी गति मिलेगी।

बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू करने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। 3 मार्च से परीक्षा शुरू होगी । एग्जाम में करीब 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होंगे और इसके लिए प्रदेश भर में करीब 6 हजार परीक्षा केन्द्र भी बनाए गए है। इन परीक्षाओं की विभिन्न स्तर पर तैयारी और आने वाली समस्याओं को लेकर कई निर्णय बोर्ड को लेने पड़ते हैं। प्रशासक नियुक्त होने से अब परीक्षा कार्य को गति मिल सकेगी।

 पहली बोर्ड को मिला बार पूर्ण प्रशासक

​वर्ष 1956-57 में गठित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नियम अनुसार तो स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति होती है। अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने या इस्तीफा देने की स्थिति में प्रशासक की नियुक्ति की जाती है। राज्य सरकार ने पहली बार पूर्ण प्रशासक की नियुक्ति की है। ​​​​​

29 जनवरी : बोर्ड अध्यक्ष बर्खास्त व सचिव निलंबित
रीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान सरकार ने बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली को बर्खास्त करने के साथ बोर्ड के सचिव अरविन्द सेंगवा को निलंबित कर दिया था। 

स्थाई अध्यक्ष के लिए प्रक्रिया
बोर्ड में स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया लम्बी होती है। इसमें तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन होता है। इसमें दो सदस्य बोर्ड द्वारा नामित किए जाते हैं। जबकि एक सदस्य राज्य सरकार नियुक्त करती है। तीन सदस्यीय कमेटी आवेदनों पर विचार कर सरकार को 3 अथवा 5 नाम का पैनल भेजती है। इसके आधार पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री चर्चा कर अध्यक्ष की नियुक्ति करते हैं।

Post a Comment

ऑनलाइन गुरुजी ब्लॉग में आपका स्वागत है
ऑनलाइन गुरुजी,ब्लॉग में आप शैक्षिक सामग्री, पाठ्यपुस्तकों के समाधान के साथ पाठ्यपुस्तकों की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शैक्षिक सामग्री भी यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है। यह वेबसाइट अभी प्रगति पर है। भविष्य में और सामग्री जोड़ी जाएगी। कृपया वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें!

Previous Post Next Post