RKSMBK(राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम) आकलन 2 के बारे में विस्तार से जानकारी !

RKSMBK(राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम) आकलन 2 के बारे में विस्तार से जानकारी !

RKSMBK(राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम) आकलन 2 के बारे में विस्तार से जानकारी !


RKSMBK प्रथम आकलन के बाद आपको अपने APP में इस प्रकार का डैशबोर्ड दिखाई देगा।
    🌱आपका डैशबोर्ड🌱
       1.दक्षता प्रदर्शन देखें
       2. विद्यार्थी समूहीकरण देखें
       3. विद्यार्थी प्रदर्शन के हाईलाइट

1.दक्षता प्रदर्शन: प्रत्येक कक्षा विषय का दक्षता-वार प्रदर्शन एवं प्रत्येक विद्यार्थी का दक्षता वार प्रदर्शन

2. विद्यार्थी समूहीकरण: समूह 1 एवं 2 में विद्यार्थियों की सूची 

3. विद्यार्थी प्रदर्शन के हाईलाइट: शिक्षक जिन भी कक्षाओं को पढ़ाते है,उन सबके प्रदर्शन केआधार पर 3 प्रमुख हाइलाइट्स
 
➡️RKSMBK एप्प चरण-3 के 2 भाग होंगे। RKSMBK आकलन 1 के परिणामों के आधार पर भाग 1 शिक्षकों को उनके कक्षा स्तर के प्रदर्शन डाटा, विद्यार्थी स्तर के प्रदर्शन डाटा, विद्यार्थी समूह डाटा और डैशबोर्ड हाइलाइट्स प्रदान करता है।

➡️भाग 2 में एप्प शिक्षकों के लिए दक्षिताओं के आधार पर शिक्षण प्रक्रिया का सुझाव देगा। इसमें शिक्षकों को विद्यार्थियों के सीखने में सुधार करने के लिए रोज कुछ कार्य करने होगें 
                🎀 कार्य🎀
➡️भाग 2 इसमें नीचे की तरफ *कार्य* पर क्लिक करना है इसमें App आपको शिक्षण प्रकिया हेतू सुझाव देंगा जो 1+4+1मॉडल पर कार्य करेगा आपके समूह 2 के विद्यार्थियों हेतू गतिविधि का सुझाव देंगा उसके बाद वर्कबुक के कौनसे कार्यपत्रकों पर कार्य करवाना है। इस संदर्भ में सुझाव देंगा।

➡️इसी भाग में संबंधित गतिविधि पर कार्य करते हुए विद्यार्थियों की फ़ोटो अपलोड करनी होगी यदि फ़ोटो अपलोड नहीं करेंगे तो सिक्के प्राप्त नहीं होंगे।20सिक्के प्राप्त होंगे।

➡️ उन बालकों के नाम भी बताए जाएंगे जिनको कार्यपत्रक करवाना है अथवा जिन पर अत्यधिक मेहनत करनी है।

➡️सभी कार्यपत्रक करवाने के बाद आप आगे बढेगे तो संबंधित दक्षता पर आधारित आकलन प्रश्न आएगा जिसको विद्यार्थियों को पूछना है। उसके अनुसार उत्तर देखकर आगे बढ़ना है।
              🌱 उपलब्धि🌱
➡️APP के तृतीय चरण में | उपलब्धि वाले टैब में पंचायत लीडर बोर्ड का ऑप्शन दे रखा है जिसके माध्यम से आप अपनी स्थिति देख सकते है आप पंचायत में कौनसे नंबर पर है।

➡️एप्प में प्रतिदिन एक से अधिक कार्य नही कर सकते है। एप्प आपके मदद के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य निरीक्षण करना नहीं है और न ही 'नेक्स्ट नेक्स्ट क्लिक कर आगे बढ़ना है। कक्षा में वास्तविक रूप में शिक्षक एक विषय को पढ़ते हुए एक ही कार्य कर सकते है (जैसे अभ्यास कराना, गतिविधि कराना आदि। एप्प को उसी वास्तविकता को दर्शाते हुए बनाया गया है।


Post a Comment

ऑनलाइन गुरुजी ब्लॉग में आपका स्वागत है
ऑनलाइन गुरुजी,ब्लॉग में आप शैक्षिक सामग्री, पाठ्यपुस्तकों के समाधान के साथ पाठ्यपुस्तकों की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शैक्षिक सामग्री भी यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है। यह वेबसाइट अभी प्रगति पर है। भविष्य में और सामग्री जोड़ी जाएगी। कृपया वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें!

Previous Post Next Post