12th हिन्दी | 04.08.2021 | पाठ-1 | हरिवंश राय बच्चन | एक गीत | Smile 3.0 H.W |Work Sheet |

12th हिन्दी | 04.08.2021 | पाठ-1 | हरिवंश राय बच्चन | एक गीत | Smile 3.0 H.W |Work Sheet |

SMILE 3.0  गृहकार्य दिनांक 04 अगस्त 2021

कक्षा-12 विषय- हिन्दी अनिवार्य



पाठ - ‘एक गीत’ हरिवंश राय बच्चन पार्ट -3

·      हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर सन 1907 को इलाहाबाद 

·      अंग्रेजी कवि कीट्स पर उनका शोधकार्य बहुत चर्चित रहा।

·      1976 ई० में उन्हें ‘पद्मभूषण’ से अलंकृत किया गया।

·      ‘दो चट्टानें’ नामक रचना पर उन्हें साहित्य अकादमी ने भी पुरस्कृत किया।

·       निधन 2003 ई० में मुंबई में हुआ।

प्रश्न -1. दिन जल्दी-जल्दी ढलता है” यह गीत कवि की किस रचना से उद्धृत है ?

उत्तर -  'आरोह, भाग-2' में संकलित गीत 'दिन जल्दी-जल्दी ढलता है! ' निशा निमंत्रण से उद्धृत है। इस गीत के रचयिता हरिवंश राय बच्चन हैं।

प्रश्न -2 बच्चे किस आशा में नीड़ से झांक रहे है ?

उत्तर पक्षी दिन भर भोजन की तलाश में भटकते फिरते हैं। उनके बच्चे घोंसलों में माता-पिता की राह देखते रहते हैं कि मातापिता उनके लिए दाना लाएँगे और उनका पेट भरेंगे। साथ-साथ वे माँ-बाप के स्नेहिल स्पर्श पाने के लिए प्रतीक्षा करते हैं। छोटे बच्चों को माता-पिता का स्पर्श व उनकी गोद में बैठना, उनका प्रेम-प्रदर्शन भी असीम आनंद देता है। इन सबकी पूर्ति के लिए वे नीड़ों से झाँकते हैं।

प्रश्न -3 जल्दी-जल्दी में कौन सा अलंकार है ?

 (अ)पुनरुक्ति प्रकाश  (ब)अनुप्रास  (स)दोनों  (द)दोनों में से कोई नही

उत्तर  (अ)जल्दी-जल्दी’ में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है। 

प्रश्न -4 मुझसे मिलने को कौन विकल?दिन जल्दी-जल्दी ढलता है” गीत का यह प्रश्न उर में क्या भरता है ?
(अ)शिथिलता   (ब)चंचलता  (स)विह्वलता  (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर (द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न -5 कवि की कोंनसी रहना पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है ?

उत्तर दो चट्टानें’ नामक रचना पर उन्हें साहित्य अकादमी ने भी पुरस्कृत किया। 

Post a Comment

ऑनलाइन गुरुजी ब्लॉग में आपका स्वागत है
ऑनलाइन गुरुजी,ब्लॉग में आप शैक्षिक सामग्री, पाठ्यपुस्तकों के समाधान के साथ पाठ्यपुस्तकों की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शैक्षिक सामग्री भी यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है। यह वेबसाइट अभी प्रगति पर है। भविष्य में और सामग्री जोड़ी जाएगी। कृपया वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें!

Previous Post Next Post