World Environment Day 2022 : 'विश्व पर्यावरण दिवस' थीम और मनाने का इतिहास ?

World Environment Day 2022 : 'विश्व पर्यावरण दिवस' थीम और मनाने का इतिहास ?

World Environment Day 2022 : 'विश्व पर्यावरण दिवस' थीम  और मनाने का इतिहास ? 


आज यानी 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करना. हर साल आज (5 जून) 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है. ये समुद्री प्रदूषण, ओवरपॉपुलेशन, ग्लोबल वॉर्मिंग, सस्टेनेबल कंजम्पशन और वाइल्ड लाइफ क्राइम जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच रहा है,

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे की शुरुआत 1972 में स्टॉकहोम में आयोजित मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में हुई थी। सम्मेलन 5 जून को शुरू हुआ और 16 जून तक जारी रहा। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व में वार्षिक कार्यक्रम पहली बार 5 जून, 1973 को मनाया गया था। 1987 से, यह आयोजन विभिन्न देशों में रोटेशनल बेसिस पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2022 स्वीडन में होगा और 1972 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की 50 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करेगा, जिसे स्टॉकहोम +50 कहा जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है. इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है, 'Only One Earth' ‘ओन्ली वन अर्थ’ मतलब ‘केवल एक पृथ्वी’ है.

यह स्टॉकहोम में 1972 के सम्मेलन का नारा भी था, जिसके कारण 5 जून को वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम का जन्म हुआ।

  • 2021 "सब मिलकर फिर से कल्पना करें, फिर से बनाएँ फिर से पुनर्स्थापित करें"
  • 2020 का थीम “जैव विविधता का जश्न मनाएं” (Celebrate Biodiversity)
  • 2019"वायु प्रदूषण को हराओ"
  • 2018 "प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ"।
  • 2017 'लोगों को प्रकृति से जोड़ना - शहर में और जमीन पर, ध्रुवों से भूमध्य रेखा तक'
  • 2016"जीवन के लिए जंगली हो जाओ "।
  • 2015 की थीम: एक विश्व, एक पर्यावरण।
  • 2014 की थीम: छोटे द्वीप विकसित राज्य होते है या एसआईडीएस और अपनी आवाज उठाओ, ना कि समुद्र स्तर।
  • 2013 की थीम: सोचो, खाओ, बचाओ और नारा था अपने फूडप्रिंट को घटाओ।
  • 2012 की थीम: हरित अर्थव्यवस्था: क्यों इसने आपको शामिल किया है?
  • 2011 की थीम: जंगल: प्रकृति आपकी सेवा में।
  • 2010 की थीम: बहुत सारी प्रजाति। एक ग्रह। एक भविष्य।
  • 2009 की थीम: आपके ग्रह को आपकी जरुरत है- जलवायु परिवर्तन का विरोध करने के लिये एक होना।
  • 2008 की थीम: ष्टह्र२, आदत को लात मारो- एक निम्न कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर।
  • 2007 की थीम: बर्फ का पिघलना- एक गंभीर विषय है?
  • 2006 की थीम: रेगिस्तान और मरुस्थलीकरण और नारा था शुष्क भूमि पर रेगिस्तान मत बनाओ।
  • 2005 की थीम: हरित शहर और नारा था ग्रह के लिये योजना बनाये।
  • 2004 की थीम: चाहते हैं! समुद्र और महासागर और नारा था मृत्यु या जीवित?
  • 2003 की थीम: जल और नारा था 2 बिलीयन लोग इसके लिये मर रहें हैं।
  • 2002 की थीम: पृथ्वी को एक मौका दो।
  • 2001 की थीम: जीवन की वल्र्ड वाइड वेब।
  • 2000 की थीम: पर्यावरण शताब्दी और नारा था काम करने का समय।
  • 1999 की थीम: हमारी पृथ्वी- हमारा भविष्य और नारा था इसे बचाएं।
  • 1998 की थीम: पृथ्वी पर जीवन के लिए और नारा था अपने सागर को बचायें।
  • 1997 की थीम: पृथ्वी पर जीवन के लिये।
  • 1996 की थीम: हमारी पृथ्वी, हमारा आवास, हमारा घर।
  • 1995 की थीम: हम लोग: वैश्विक पर्यावरण के लिये एक हो।
  • 1994 की थीम: एक पृथ्वी एक परिवार।
  • 1993 की थीम: गरीबी और पर्यावरण और नारा था दुष्चक्र को तोड़ो।
  • 1992 की थीम: केवल एक पृथ्वी, ध्यान दें और बांटें।
  • 1991 की थीम: जलवायु परिवर्तन। वैश्विक सहयोग के लिये जरुरत।
  • 1990 की थीम: बच्चे और पर्यावरण।
  • 1989 की थीम: ग्लोबल वार्मिंग; ग्लोबल वार्मिंग।
  • 1988 की थीम: जब लोग पर्यावरण को प्रथम स्थान पर रखेंगे, विकास अंत में आयेगा।
  • 1987 की थीम: पर्यावरण और छत: एक छत से ज्यादा।
  • 1986 की थीम: शांति के लिये एक पौधा।
  • 1985 की थीम: युवा: जनसंख्या और पर्यावरण।
  • 1984 की थीम: मरुस्थलीकरण।
  • 1983 की थीम: खतरनाक गंदगी को निपटाना और प्रबंधन करना: एसिड की बारिश और ऊर्जा।
  • 1982 की थीम: स्टॉकहोम (पर्यावरण चिंताओं का पुर्नस्थापन) के 10 वर्ष बाद।
  •  
  • 1981 की थीम: जमीन का पानी; मानव खाद्य शृंखला में जहरीला रसायन।
  • 1980 की थीम: नये दशक के लिये एक नयी चुनौती: बिना विनाश के विकास।
  • 1979 की थीम: हमारे बच्चों के लिये केवल एक भविष्य और नारा था बिना विनाश के विकास।
  • 1978 की थीम: बिना विनाश के विकास।
  • 1977 की थीम: ओजोन परत पर्यावरण चिंता; भूमि की हानि और मिट्टी का निम्निकरण।
  • 1976 की थीम: जल: जीवन के लिये एक बड़ा स्रोत।
  • 1975 की थीम: मानव समझौता।
  • 1974 की थीम: 74 के प्रदर्शन के दौरान केवल एक पृथ्वी।
  • 1973 की थीम: केवल एक पृथ्वी।

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति सामान्‍य लोगों को जागरूक करना है और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्‍हें हर संभव प्रेरित करना है.

उपर दी गई जानकारी मे अगर यदि आपका कोई भी विचार,सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए जिससे हम आपकी मदद कर सकें !

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ! इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Post a Comment

ऑनलाइन गुरुजी ब्लॉग में आपका स्वागत है
ऑनलाइन गुरुजी,ब्लॉग में आप शैक्षिक सामग्री, पाठ्यपुस्तकों के समाधान के साथ पाठ्यपुस्तकों की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शैक्षिक सामग्री भी यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है। यह वेबसाइट अभी प्रगति पर है। भविष्य में और सामग्री जोड़ी जाएगी। कृपया वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें!

Previous Post Next Post