इंसान ने दूध पीना कब शुरू किया, इस
पर खूब बहस हो सकती है। लेकिन इंसानों के लिए दूध बेहद फायदेमंद होता है, यह
मुद्दा बहस से परे है। दुनिया के ज्यादातर देशों में दूध पीने का चलन है।
आज जानेंगे कि रोज दूध पीने से क्या
फायदे होते हैं।
दूध है कैल्शियम
का सबसे अच्छा सोर्स
हमारा शरीर दूध को सबसे आसानी से पचा पाता है। क्योंकि
इंसान जन्म लेने के पहले दिन से ही दूध पी रहा होता है। दूध में विटामिन-डी भी
होता है, जो कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में
मदद करता है।
विटामिन और
मिनरल्स का अच्छा सोर्स है दूध
सेहतनामा- रोज एक गिलास दूध पिएं, दांत और हड्डियां मजबूत
दूध में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यानी कैल्शियम, बी-12, विटामिन-डी, फाइबर और पोटेशियम जैसे न्यूट्रिएट्स भी मिलते हैं। ये ऐसे
न्यूट्रिएंट्स हैं, जिनकी ज्यादातर लोगों में कमी
पाई जाती है।
दूध विटामिन ए, मैग्नीशियम, जिंक और थायमिन (बी1) का भी अच्छा
सोर्स होता है।
सबसे अच्छा
प्रोटीन भी दूध से ही मिलता है
भारत में बहुत से लोग शाकाहारी हैं, इसलिए उन्हें आमतौर पर खाने से उतना प्रोटीन नहीं मिल पाता है।
जितने प्रोटीन की किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को जरूरत होती है।
दूध कंप्लीट प्रोटीन माना जाता है, यानी इसमें सभी 9
जरूरी एमिनो एसिड होते हैं, जो शरीर को फंक्शनिंग के लिए चाहिए होते हैं।
हड्डियों की
मजबूती के लिए जरूरी है दूध
दादी-नानी के जमाने से पहले भी कहा जाता रहा है कि दूध
पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके पीछे वजह है इसमें हड्डियों को मजबूत बनाने
वाले सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स का होना। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और प्रोटीन जैसे तत्व
पाए जाते हैं।