International Women's day 2022: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम
हर
साल 8 मार्च
को महिला दिवस मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को समर्पित है.महिलाओं
को मान-सम्मान देने के लिए हर साल 8
मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे के रूप में
मनाया जाता है. इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और के लिए इसका जश्न मनाया जाता है.
इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके
जज्बे, उनकी
ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की
शुरुआत :
- पहला आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1975 में मनाया गया था जब इसे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा मान्यता दी गई थी।
- 1909 में संयुक्त राज्य में पहला महिला दिवस मनाया गया।
- 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।
- जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के महिला कार्यालय की नेता क्लारा ज़ेटकिन ने इस विचार का प्रस्ताव रखा था।
- 1911 में पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
- 1913 और 1914 के बीच, रूस में महिलाओं ने 23 फरवरी को अपना पहला महिला दिवस मनाया।
- बाद में, यह निर्णय लिया गया कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) को मनाने के लिए विश्व स्तर पर स्वीकृत दिन हो सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022की थीम –
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम दिसंबर
में संयुक्त राष्ट्र वीमेन द्वारा घोषित की गई थी: जो कि "एक
स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता।" है
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम "महिला नेतृत्व:
कोविड-19 की दुनिया
में एक समान भविष्य को प्राप्त करना"