राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में अबकी बार पेपर पैटर्न बदला गया है। सिलेबस भी घटाया गया है। नए पैटर्न के मुताबिक सामाजिक विज्ञान/ SOCIAL STUDIES का प्रश्न-पत्र कुल 80 नंबर का आएगा। 20 नंबर सेशनल मार्क्स के स्कूल से भेजे जाएंगे। इस तरह कुल 100 नंबर होंगे।
अंकों का गणित यह रहेगा सामाजिक विज्ञान मे
समाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में यूनिट 1 से भारत और समकालीन विश्व-2 से 20 नंबर, यूनिट 2 में समकालीन भारत-2 से 20 नंबर ,यूनिट-3 में लोकतांत्रिक राजनीति-2 से 20 नंबर, यूनिट-4 आर्थिक विकास की समझ से 20 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे।
बोर्ड ने पाठ्यक्रम से ये चैप्टर हटाए
बोर्ड ने सामाजिक विज्ञान के तहत इतिहास,राजनीति विज्ञान और भूगोल तीनों के कुछ चैप्टर को सिलेबस से हटा दिया है। जिनमें इतिहास की किताब भारत और समकालीन विश्व-2 में जीविका,अर्थव्यवस्था और समाज, औद्योगिकरण का युग, रोजाना की जिंदगी, संस्कृति और राजनीति, मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनियां शामिल हैं।
भूगोल की किताब समकालीन भारत-2 में विनिर्माण उद्योग, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं शामिल हैं। राजनीतिक विज्ञान की पुस्तक लोकतांत्रिक राजनीति-2 में राजनीतिक दल, लोकतंत्र के परिणाम, लोकतंत्र की चुनौतियां अध्याय शामिल हैं। अर्थव्यवस्था की किताब आर्थिक विकास की समझ-2 में उपभोक्ता अधिकार अध्याय को हटा दिया गया है।
स्टूडेंट्स के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट के टिप्स और क्या रहेगी प्रश्न पत्र योजना ?
10वीं क्लास में सामाजिक ज्ञान/SOCIAL STUDIES और HISTORY सब्जेक्ट एक्सपर्ट के अनुसार अबकी बार 30 फीसदी सिलेबस घटाने के बाद 10वीं के सामाजिक ज्ञान विषय के पेपर पैटर्न में काफी बदलाव हो गया है। बोर्ड परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल 1-1 नंबर के 18 आएंगे। अति लघुत्तरात्मक 1-1 नंबर के 12 सवाल आएंगे। लघुत्तरात्मक 2-2 नंबर के 13 सवाल आएंगे। इन तीनों कैटेगरी के छोटे-छोटे सवालों मे ही 56 नंबर कवर हो जाएंगे। दीर्घ उत्तर वाले 4 सवाल 3-3 नंबर के परीक्षा में रहेंगे। निबंधात्मक 3 सवाल 4-4 नंबर के होंगे। जिनमें से 2 निबंधात्मक लिखने का और एक मानचित्र से संबंधित सवाल होगा।
किस तरह बोर्ड परीक्षा में मार्किंग होगी
इस बार सामाजिक विज्ञान में भी गणित की तरह फुल मार्किंग होगी। बहुत सारे शॉर्ट सवाल दे दिए गए हैं। जो पहले इतिहास के पेपर में नहीं आया करते थे। हर बार निबंधात्मक 5-6 सवाल पेपर में आते थे। उनकी जगह 2 ही सवाल रहेंगे। उसमें भी अथवा का ऑप्शन रहेगा। दो में से किसी एक सवाल को अटैंड दोनों प्रश्नों में करना होगा। तीसरा मैप पर आधारित सवाल निबंधात्मक में रहेगा। पढ़ाई की है तो उसे आसानी से किया जा सकता है। इसलिए स्टूडेंट्स को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। अच्छे नंबर आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।
पढने के साथ आत्मविश्वास आवश्यक
सभी स्टूडेंट्स पूरी तैयारी और कॉन्फिडेंस के साथ परीक्षा देने जाएं। अति लघुत्तरात्मक और लघुत्तरात्मक प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए सिलेबस के हिसाब से महत्वपूर्ण बिन्दु, तारीख, सन्, जगह, भौगोलिक, राजनीतिक महत्व के पॉइंट्स को कड़ी से कड़ी जोड़कर याद रखना जरूरी है। इसके लिए नोट्स बनाने, चार्ट बनाने से स्टडी में आसानी रहेगी।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें !
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Tags:
Board Exam
BOARD EXAM 2022
EXAM
GOVT EMPLOYEE
SCHOOL NEWS
Topper Tips
माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2022