सफलता के सूत्र | Success Tips In Hindi |जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें?

सफलता के सूत्र | Success Tips In Hindi |जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें?

सफलता के सूत्र | Success Tips In Hindi |जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें?

“सफलता की कहानियां मत पढ़ो ,उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा
असफलता की कहानियां पढ़ोउससे आपको सफल होने के Idea(सुझाव) मिलेंगे”ए पी जे अब्दुल कलाम

         ·      सफलता के सूत्र क्या है?

         ·      यह जानने से पहले हमे जानना होगा की सफलता क्या है ?

         ·      सफलता हर व्यक्ति का सपना होती है।  हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है। क्योंकि  आखिर सफलता ही हमारे जीवन को सार्थक बनाती है।

 

आज हर व्यक्ति सफलता के पीछे दौड़ रहा है।  अपना सारा जीवन सफलता पाने के लिए हम खर्च कर देते है।  किंतु ऐसे कितने लोग है जो सफलता को समझते है।  कितने लोग ऐसे है जो जानते है की सफलता क्या है ? कितने ऐसे है जिन्हे सफलता का अर्थ पता है?

सफलता क्या है ?

·      सफलता को लेकर हर व्यक्ति के अपने अलग मापदंड होते है।  कोई जीवन मे धन, संम्पति और वैभव को सफलता का मापदंड समझता है तो कोई परिवार, घर और संस्कार की कसौटी पर सफलता को परखता है। कोई ऊँचा पद, मान सम्मान और प्रतिष्ठा को सफलता का सूचक समझता है तो कोई सत्ता और शक्ति अर्जित करने को सफलता समझता है।

·      आसान शब्दों मे कहे तो निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना सफलता है।  ऐसा व्यक्ति जिसने कोई लक्ष्य निर्धारित किया हो और उसे प्राप्त कर ले वह सफल व्यक्ति कहलाता है।

सफलता के सूत्र

सफलता की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति को इन  सूत्रों को गाँठ बांध कर रख लेना चाहिए।  ये सूत्र अपना ले जीवन मे सफलता के और फिर देखिये आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति जरूर होगी।

मँजिले बड़ी जिद्दी होती हैँ,
हासिल कहाँ नसीब से होती हैं!
मगर वहाँ तूफान भी हार जाते हैं,
जहाँ कश्तियाँ जिद पर होती हैँ!
भरोसा ‘‘ईश्वर’’ पर है,
तो जो लिखा है तकदीर में, वो ही पाओगे!
मगर, भरोसा अगर ‘‘खुद’’ पर है,
तो ईश्वर वही लिखेगा, जो आप चाहोगे!!

अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें

·      जीवन आपका है, इसलिए आपको यह पूरा अधिकार है की आप अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए अपना लक्ष्य भी स्वयं निर्धारित करें। 

·      अपने जीवन के लक्ष्य से जुड़ा निर्णय अपने हाथ मे ले तभी सफलता भी आपकी ही होगी।  इस तरह हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

अपनी कमज़ोरियों को अपनाएं

·      अगर आप सफल होना चाहते है तो सबसे पहले अपनी कमजोरियों को अपनाना सीखिए। 

·      अगर आप कमजोरियों को अपनाएंगे तभी आप उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे। 

·      कमजोरियों को नजरअंदाज करने से आपके व्यक्तित्व का पूरा विकास नहीं हो पायेगा।इसलिए अपनी कमजोरियों को सहजता से अपनाएं और उनमे सुधार करें।

खुद पर भरोसा रखें

·      बिना आत्मविश्वास के आप सफलता की कल्पना भी नहीं कर सकते।  

·      स्वामी विवेकानंद के अनुसार जो व्यक्ति खुद पर विश्वास नहीं कर सकता वह ईश्वर पर क्या विश्वास करेगा। और जो अपने लिए खड़ा नहीं हो सकता उसके लिए कोई दूसरा क्या खड़ा रहेगा।

·       खुद पर भरोसा रखें और यह जान लें कि आपके भीतर असीमित संभावनाएं छुपी हुई है।

चुनौतियों को स्वीकार करें

·      सफलता का सबसे बड़ा सूत्र यही है की आप चुनैतियों को स्वीकार करना सीखे। 

·       जीवन मे आने वाली हर चुनौती हमे और ज्यादा निखार देती है।

·      हर गुजरते वक़्त के साथ चुनौतियाँ हमे निखारती है और भविष्य के लिए तैयार करती है।

डर से कभी न डरे

·      डर एक ऐसा कांटा है जो आपके पाँव मे चुब जाता है तो आपको कभी मंजिल तक पहुँचने नहीं देता है।

·      यहां कांटा चुभता तो पाँव में है लेकिन मानसिक रूप से हमें कमजोर बना देता है। 

·      डर को कभी अपने मन पर हावी ना होने दें।  जितना हम डर से डरते हैं उतना डर हमें और डराता है।

·      कोई भी डर आपके हौंसले से बड़ा नहीं है।  इस बात को हमेशा याद रखे।

निरंतर प्रयास करते रहे

·      जो व्यक्ति प्रयास करना नहीं छोड़ता वह एक न एक दिन सफलता जरूर प्राप्त करता है।

·       इस यात्रा मे कभी ऐसा मोड़ भी आता है जब घोर निराशा दिखने लगती है।  मनोबल टूटने लगता है।  धैर्य का दामन छूटने लगता है।  ऐसे मे हार नहीं माननी चाहिए और प्रयास जारी रखना चाहिए।

·       क्योंकि रात काली है तो क्या हुआ अँधेरा जरूर मिटेगा , तू बस राह चलता चल सूरज जरूर निकलेगा।

एकाग्रता बनाये रखे

·      जब व्यक्ति का मन भटकता है तो वह व्यक्ति राह भी भटक जाता है। 

·      सफलता की चाह रखने वाले व्यक्ति के लिए अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होना बहुत जरुरी है।

·      अर्जुन की भांति अपने लक्ष्य को साध लो और उसके अलावा तुम्हे और कुछ नजर न आये तो समझ जाना की अब सफलता दूर नहीं।

सकारात्मक बने रहे

·      मन का अँधेरा जीवन की सभी संभावनाओं को निगल लेता है।  उसी प्रकार मन में प्रज्वलित एक सकारात्मक विचार भी जीवन में फैले अंधकार को हर लेता है।  

·      मन में सदैव सकारात्मक विचारों को बुनते रहे। क्योंकि कोई एक सकारात्मक विचार भी अगर आपके जीवन की दृष्टि बन जाये तो आपकी संपूर्ण सृष्टि को बदलसकता है।

आलस्य और प्रमाद से दूर रहें

·      अगर आप सफल बनना चाहते है तो आलस्य और प्रमाद से दूर रहे। 

·      आलस्य आपके मन को निष्क्रिय कर देता है और उसकी और विचारों की रचनात्मकता को समाप्त कर देता है।  

·      आप के भीतर की रचनात्मकता समाप्त हुई आप की गुणवत्ता भी समाप्त हो जाएगी।  इसीलिए आलस्य और प्रमाद को कभी भी अपने निकट ना आने दे।

मंज़िल मिलने तक रुके नहीं

·      सबसे आखिर में सबसे महत्वपूर्ण सूत्र यही है कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर देते। स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया यह मंत्र सफलता का अंतिम सूत्र है।

·      सफलता के सूत्र जो ऊपर दिए है इन्हे जीवन मे अपनाएं और देखिये आपका जीवन बदल जायेगा।

संघर्षमय जीवन पर कविता

·      जीवन के संघर्ष मे जब कभी राह मुश्किल लगने लगे और मंज़िल और दूर नजर आने लगे तब हमे हौंसले की जरुरत पड़ती है।  और जब हमे अपने भीतर से ही हौंसला मिलने लगे तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। 

·      इस कविता मे लिखे गए शब्द मेरे दिल की गहराई से निकलते वही हौंसले के बोल है जो मुझे मेरे सफर मे थकने नहीं देते, टूटने नहीं देते , रुकने नहीं देते।  उम्मीद करता हूँ आप भी इन शब्दों से प्रेरित जरूर होंगे…….

काँटों भरा पथ है,
हर कदम लहूलुहान है,
पर मुश्किलों से ना लड़े जो,
तो फिर कैसा तू इंसान है,
हिम्मत कर, आगे बढ,
रास्ते ये भी कट जायेंगे,
टूट कर गिरेंगे, गिर कर उठेंगे,
हम मंज़िल को पाएंगे।

छोटे पग, लंबी साँसें है,
समक्ष खड़ा पर्वत एक विशाल है,
हिम्मत और साहस कि भीतर तेरे,
जलती एक मशाल है,
कोशिश कर आगे बढ,
पर्वत ये भी झुक जयेंगे,
टूट कर गिरेंगे, गिर कर उठेंगे,
हम मंज़िल को पाएंगे।


Post a Comment

ऑनलाइन गुरुजी ब्लॉग में आपका स्वागत है
ऑनलाइन गुरुजी,ब्लॉग में आप शैक्षिक सामग्री, पाठ्यपुस्तकों के समाधान के साथ पाठ्यपुस्तकों की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शैक्षिक सामग्री भी यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है। यह वेबसाइट अभी प्रगति पर है। भविष्य में और सामग्री जोड़ी जाएगी। कृपया वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें!

Previous Post Next Post